Headline


12वें ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच कल, कब और कहां होगा

Medhaj News 29 May 19 , 06:01:39 Sports

12वें ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच कल यानी गुरुवार से खेला जाएगा | लेकिन, उससे पहले टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होने जा रहा है | इस सेरेमनी का आयोजन भारतीय समयानुसार आज रात 9:30 बजे से लंदन के बकिंघम पैलेस के पास स्थित लंदन मॉल में किया जाएगा | इस समारोह में क्रिकेट, संगीत और मनोरंजन का पूरा इंतजाम होगा | आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की भव्य ओपनिंग सेरेमनी में इंग्लैंड का शाही परिवार मौजूद रहेगा |





इस समारोह को देखने के लिए महारानी भी यहां मौजूद होंगी | भारत में इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा | सेरेमनी में तकरीबन 4000 फैंस के मौजूद रहने की उम्मीद है | क्रिकेट वर्ल्ड कप का उद्धाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 30 मई 2019 को भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा | भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2019 में अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!