बांग्लादेश के खिलाफ धोनी का धमाका, ठोका शतक
पहला अभ्यास मैच हारने वाली भारतीय टीम मंगलवार को अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भिड़ रही है | यह वार्मअप मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा | यह आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दोनों टीमों का आखिरी वॉर्मअप मैच है | बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया है | उन्होंने कहा कि वे पिच की नमी का फायदा उठाना चाहते हैं | एमएस धोनी 113 रन बनाकर आउट हो गए हैं | उन्हें शाकिब अल हसन ने क्लीन बोल्ड किया | धोनी ने आउट होने से पहले 99 गेंदों की पारी में 12 चौके और सात छक्के जमाए | केएल राहुल के बाद एमएस धोनी ने भी शतक जमा दिया है | उन्होंने महज 73 गेंदों पर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया | उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जमाए हैं | हार्दिक पांड्या 11 गेंदों पर 21 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं |
उन्हें शाकिब अल हसन की गेंद पर शब्बीर रहमान ने लॉन्गऑन पर कैच किया | पांड्या ने दो चौके और एक छक्का लगाया | केएल राहुल 108 रन बनाकर आउट हो गए हैं | उन्होंने 99 गेंदों की पारी में 12 चौके और चार छक्के जमाए | वे पार्टटाइम गेंदबाज शब्बीर रहमान की गेंद को स्वीप करते हुए बोल्ड हुए | केएल राहुल ने नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए शानदार शतक जमाया है | उन्होंने इस शतक से टीम इंडिया की दोहरी समस्या दूर की | पहली तो यह कि उनकी पारी की बदौलत ही भारतीय टीम शुरुआती दबाव से उबरकर बड़े स्कोर तक पहुंच पाई | दूसरी उन्होंने नंबर-4 की समस्या भी सुलझा दी है | विजय शंकर महज दो रन बनाकर आउट हो गए , वे रूबेल हुसैन की गेंद को पंच करने की कोशिश में विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम द्वारा लपके | विराट कोहली 46 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं | उन्हें मोहम्मद सैफुद्दीन ने क्लीन बोल्ड दिया | कोहली एक बार फिर अच्छी शुरुआत को नहीं बदल सके | वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन बनाकर आउट हो गए थे |


