Headline



वर्ल्ड कप का 7वां मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आज

Medhaj News 4 Jun 19 , 06:01:39 Sports

वर्ल्ड कप का 7वां मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार इंग्लैंड के मैदान पर आमने-सामने होंगी। श्रीलंका को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया था। अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतना चाहेंगी। दोनों टीमें 9 महीने बाद वनडे में आमने-सामने होंगी। पिछली बार अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के मैच में अफगानिस्तान को 91 रन से जीत मिली थी। श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए। इनमें से श्रीलंका को दो और अफगानिस्तान को एक में जीत मिली। वर्ल्ड कप में 4 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।





पिछली बार न्यूजीलैंड के ड्यूनेडिन में श्रीलंकाई टीम को जीत मिली थी। पिछले 2 साल में श्रीलंका (तीनों फॉर्मेट) के 9 कप्तान बदले हैं। एंजेलो मैथ्यूज और मुख्य कोच चंदिका हाथुरूसिंघा के बीच मतभेद जगजाहिर हैं। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से टीम ने 84 वनडे खेले। इनमें से 55 में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजी भी फ्लॉप रही। टीम सिर्फ 136 रन पर सिमट गई थी। उसके शुरुआती 7 में से पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए थे। मंगलवार को कार्डिफ में बादल छाए रहने की संभावना है। 12 से 21 डिग्री के बीच तक तापमान रह सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने पहले गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे। अफगानिस्तान टीम के कई खिलाड़ियों को पिछले मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी। रहमत शाह 43, हजरतुल्लाह जजाई 18, गुलबदीन नइब 31 और नजीबुल्लाह जादरान 51 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका जैसी बड़ी टीम को हराने के लिए टीम के बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी।





दोनों टीमें :



श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुशल मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा, थिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उडाना, जेफ्री वांडर्से।



अफगानिस्तान : गुलबदीन नइब (कप्तान), आफताब आलम, असगर अफगान, दौलत जादरान, हामिद हसन, हसमतउल्ला शाहिदी, हजरतउल्ला जजाई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, समीउल्ला शिनवारी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?