दीपक चाहर ने विदर्भ के खिलाफ कमाल किया, ली दूसरी हैट्रिक
बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रचने वाले दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने एक बार फिर कमाल कर दिया | चाहर ने तीन दिन में दूसरी बार हैट्रिक ली है | सैयद मुश्ताक ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में राजस्थान की ओर से विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 6 गेंद पर ही चार विकेट ले लिए | दीपक चाहर (Deepak Chahar) की घातक गेंदबाजी के दम पर विदर्भ की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 99 रन ही बना सकी | चाहर ने 6 की इकोनॉमी से 18 रन देकर चार विकेट लिए | चाहर का कहर विदर्भ पर 13वें ओवर में टूटा | उन्होंने पहली गेंद पर रुषभ राठौड़ को अपना पहला शिकार बनाया |
इसके बाद चाैथी पर दर्शन नालकंडे, पांचवीं गेंद पर श्रीकांत और ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षय वाडकर को अपना निशाना बनाकर हैट्रिक ली | विदर्भ की ओर से सर्वाधिक 24 रन अक्षय कोलहर ने बनाए | दो दिन पहले ही दीपक चाहर ने नागपुर टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सात रन पर हैट्रिक सहित छह विकेट लिए थे और वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी भी बने | यही नहीं टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह किसी गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी है |























