Headline



उमेश और इशांत के आगे टिक नहीं पाई बांग्लादेश की सलामी जोड़ी

Medhaj News 14 Nov 19 , 06:01:39 Sports

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच पहला टेस्ट चल रहा है | टीम इंडिया ( Team India) को पहले विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा | उमेश यादव ने पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई उमेश ने इमरुल कायेस को आउट किया उसके बाद इसी स्कोर पर इशांत शर्मा ने शादमान इस्लाम को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों लपकवा दिया | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पारी की शुरुआत शादमान इस्लाम और इमरुल कायेस ने की | दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए सधी हुई शुरूआत की और पहले तीन ओवर में कोई रन नहीं बनाया | पहले पांच ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने कोई विकेट गिरने नहीं दिया |





टीम इंडिया के बॉलर्स को धैर्य का फल उमेश ने दिलाया | बांग्लादेश के यह विकेट 12 के स्कोर पर गिरा | उमेश की गेंद पर कायेस तीसरी स्लिप पर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे | कायेस केवल 6 रन ही बना सके | इसके बाद अगले ही ओवर में इशांत शर्मा ने शादमान को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों लपकवा कर मेहमान टीम को एक और झटका दे दिया | शादमान भी केवल छह रन ही बना सके | मोमिनुल हक ने टॉस जीतने के बाद कहा - पिच ठोस लग रही है और चौथी पारी में टूट सकती है | बांग्लादेश के लिए कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है | केवल कुछ को ही यह मौका मिलता है | हम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित