शेल्डन कोटरेल ने हैरतअंगेज कैच लपककर स्टीव स्मिथ को आउट किया
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में वेस्ट इंडीज के शेल्डन कोटरेल ने हैरतअंगेज कैच लपककर स्टीव स्मिथ को आउट किया | कोटरेल ने स्मिथ के कैच को लपकने में जो चुस्ती, फुर्ती और स्मार्टनेस दिखाई उसने सबको दीवाना बना दिया | इस कैच को वर्ल्ड कप 2019 के सबसे कमाल के मैचों में शामिल किया जा सकता है | स्मिथ का विकेट वेस्ट इंडीज के लिए काफी जरूरी था क्योंकि वे जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे और विंडीज की बांउसरों की बौछार का उन्होंने बखूबी सामना करते हुए अर्धशतक लगाया था | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 73 रन की अहम पारी खेली | उनका विकेट ओशने थॉमस को मिला | स्टीव स्मिथ को 45वें ओवर में ओशने थॉमस ने आउट किया | पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया | इसके बाद दूसरी गेंद को उन्होंने शफल करते हुए बैकवर्ड स्क्वेयर के ऊपर से घुमा दिया | लेकिन वहां तैनात शेल्डन कोटरेल ने गजब की फुर्ती दिखाई | उन्होंने अपनी बांयी तरफ लगभग 20 कदम दौड़ लगाते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया | लेकिन जब उन्हें लगा कि वह संतुलन नहीं रख पाएंगे तो उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया | इसके बाद कोटरेल ने बड़ी आसानी से कैच को लपक लिया | उन्होंने 26 रन पर स्मिथ का कैच टपका दिया था | स्मिथ ने 103 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 73 रन बनाए |


