रॉजर फेडरर हुए US Open से बाहर
यूएस ओपन 2019 में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर का करते हुए वर्ल्ड रैंकिंग में 78वें नंबर के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने दिग्गज रोजर फेडरर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। बता दें रॉजर फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 US open) जीते हैं। पांच सेट के इस मैच में बुल्गारियाई टेनिस खिलाड़ी दिमित्रोव ने रोजर फेडरर पर 3-6, 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की।

जीत के बाद दिमित्रोव ने कहा कि वह पहले सेट में 'थोड़ा नर्वस' थे। एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) ने दिमित्रोव के हवाले से कहा, "पहले सेट में मैं थोड़ा घबराया हुआ था और मैं कोर्ट के चारों ओर अपनी लय खोजने की कोशिश कर रहा था।" उन्होंने आगे कहा, "वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जैसा कि उन्होंने पूरे मैच में किया था। केवल एक चीज जो मैं खुद से कह रहा था, वह मैच में बने रहने की थी। मुझे पता था कि मैं शारीरिक रूप से बहुत अच्छा महसूस कर रहा था।' बता दें अब सेमीफाइनल में दिमित्रोव का सामना माटेओ बेरेटिनी और गेल मोनफिल्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
फेडरर का सामना US ओपन में इंडिया की तरफ से खेल रहे सुमित नागल से हुआ था। जिसमे सुमित ने पहला सेट जीतकर सबको चौका दिया था। पर अनुभवी रॉजर फेडरर ने उन्हें बाद के सेटों में आसानी से पराजित कर दिया था। सुमित नागल एक युवा और ऊब उभरते हुए खिलाडी है। जिसका अनुमान रॉजर फेडरर को पहले सेट में मिल चूका है, वह नागल से काफी प्रभावित भी हुए।

फेडरर के खिलाफ पहले राउंड से पहले नागल ने कहा था, 'इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। मैं किसी दिन रोजर फेडरर के खिलाफ खेलने का सपना देखा करता था। वह टेनिस के भगवान हैं, तो मैं इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं।' चैलेंजर्स सर्किट में उनका खेल बढ़िया रहा था और वह अपने करियर में पहली बार टॉप 200 में जगह बना पाए थे।



