BCCI ने ट्वीट किया सचिन की पहली सेंचुरी का वीडियो
इंडिया में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का एक वीडियो क्लिप BCCI ने ट्वीट किया है। जिसमे वह अपनी पहली सेंचुरी लगाते हुए नज़र आ रहे है। साल 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिंगर सीरीज में अपने एकदिवसीय कर्रिएर का पहला शतक ठोका था। सन् 1989 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् उन्होंने बल्लेबाजी में भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। टेस्ट और एकदिवसीय दोनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन लाजवाब है। दोनों फॉर्मेट को मिला दे तो उनके नाम 100 शतक है। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये 14 वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। BCCI ने उनके सम्मान में यह वीडियो ट्वीट किया है।
#OnThisDay in 1994 - Batting great @sachin_rt scored his first ODI hundred. Relive the magic - DD SPORTS#Legend #SRT pic.twitter.com/hgvSm42yKK
सचिन रमेश तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् 2008 में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।



