शिखर धवन साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ स्टीव स्मिथ की तरह हादसे का शिकार हुए
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हादसे का शिकार हो गए | ये हादसा ठीक वैसा ही था जैसा एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ के साथ हुआ था | तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मैच में ब्यूरन हेंडरिक्स की गेंद शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की गर्दन पर लग गई | धवन गेंद को स्कूप करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी | गेंद लगने के बाद धवन ने अपना हेलमेट उतार दिया और गर्दन पर मसाज करने लगे | शिखर धवन के चेहरे पर साफतौर पर दर्द देखा जा सकता था | धवन ने इस गेंद का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंटर पर शेयर किया | उन्होंने इस पर कैप्शऩ दिया - हम गिरते है, हम टूटते हैं, हम नाकाम होते हैं लेकिन फिर हम उठते हैं, हम ठीक होते हैं और हम पार पाते हैं |
धवन (Shikhar Dhawan) ने गर्दन पर गेंद लगने के बावजूद खेलना जारी रखा और उन्होंने इस मैच में शानदार 51 रनों की पारी खेली | उन्होंने महज 36 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से तेज तर्रार पारी खेल भारत ए की जीत में अहम योगदान दिया | इंडिया ए ने ये मैच 36 रनों से जीता | शिखर धवन (Shikhar Dhawan) वर्ल्ड कप के बाद से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे थे | वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था | धवन ने 3 टी20 मैचों में 27 रन और 2 वनडे में 38 रन बनाए थे | इसके बाद साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले धवन ने इंडिया ए के साथ खेलने का फैसला किया, जो कि उनके लिए सही साबित हुआ | धवन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले दोनों मुकाबलों में अर्धशतकीय पारियां खेली | अब धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयार नजर आ रहे हैं |
We fall, we break, we fail... But then... WE RISE, WE HEAL, WE OVERCOME. pic.twitter.com/cREdmEfOrA
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) September 6, 2019























