एशेज सीरीज में वॉर्नर का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक
पिछले साल बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद डेविड वॉर्नर (David Warner) एशेज सीरीज (Ashes Series) से टेस्ट क्रिकेट में वापसी की | हालांकि इंग्लैंड के फैंस वॉर्नर को अतीत भूलने नहीं दे रहे हैं | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) लगातार हूटिंग का शिकार हो रहे हैं | एशेज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भी फैंस ने वॉर्नर को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन इसका उनपर कोई असर नहीं हुआ | सोशल मीडिया पर मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंग्लैंड के फैंस वॉर्नर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धोखेबाज कह रहे हैं | वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रूम से ग्राउंड पर जाते हुए दिखाई दे रही है | जैसे ही वॉर्नर सीढ़ियों से उतर रहे थे इंग्लैंड के एक फैन ने उन्हें गाली का इस्तेमाल करते हुए धोखेबाज बताया |
इस पर वॉर्नर ने सीढ़ियों पर कुछ पल को रूकते हैं और फिर दर्शकों की तरफ फनी अंदाज में हाथ उठाया और मैदान की ओर चले गए | वॉर्नर की इस प्रतिक्रिया को देखकर उनके पीछे आ रहे मैथ्यू वेड भी हंस देते हैं | एशेज सीरीज में वॉर्नर का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है | वॉर्नर अब तक अपनी सात पारियों में 11.29 की औसत से केवल 79 रन बनाए हैं | वहीं स्टीव स्मिथ बैन के बाद पहली टेस्ट सीरीज खेलते हुए दोबारा आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बन गए हैं | उन्होंने अब तक चार पारियों में 147.25 की औसत से 589 रन बनाए हैं | इस सीरीज में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब डेविड वॉर्नर को फैंस ने इस तरह परेशान करने की कोशिश की है | एजबेस्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान भी जब डेविड वॉर्नर बाउंड्री के पास फील्डिंग करने पहुंचे थे तब फैंस ने कहा था कि देखों उसके पास सैंड पेपर है | वॉर्नर ने तब बिना कुछ बोले मुस्कुराते हुए अपनी जेब खाली करके दिखा दी थी |



