Headline


वर्ल्ड कप का 5वां मुकाबला बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज

Medhaj News 2 Jun 19 , 06:01:39 Sports

वर्ल्ड कप का 5वां मुकाबला बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को लंदन के ओवल में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका का यह दूसरा मुकाबला है। उसे पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश की टीम इस वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच आठ साल बाद वर्ल्ड कप में कोई मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमें 2011 में ढाका में भिड़ी थीं। तब दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 206 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 17 और बांग्लादेश ने सिर्फ 3 जीते हैं। वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 3 बार आमने-सामने हो चुकी है। इनमें बांग्लादेश को सिर्फ एक में जीत मिली। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दो मुकाबलों में सफलता मिली है। मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस कारण गेंदबाजों को सामान्य से कम स्विंग मिलेगी।





इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के स्पिनर्स पर टीम को सफलता दिलाने की ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। टीम के कई खिलाड़ियों की फिटनेस सवालों के घेरे में है। ओपनर तमीम इकबाल शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। कप्तान मशरफे मुर्तजा और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी चोट से परेशान हैं। मैच से पहले ही तीनों के खेलने पर फैसला लिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम में कप्तान फाफ डुप्लेसिस और जेपी डुमिनी जैसे अनुभवी बल्लेबाज तो हैं, लेकिन वे पिछले मैच में रन नहीं बना पाए। टीम 40 ओवर के अंदर सिर्फ 207 रनों पर सिमट गई। मध्यक्रम के बल्लेबाज सिर्फ 64 रन ही बना पाए। डुप्लेसिस ने 5, डुमिनी ने 8 और ड्वाइन प्रिटोरियस ने सिर्फ 1 रन बनाए थे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl