Headline


CWC19: आज ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने

Medhaj News 31 May 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी | यह मुकाबला दोपहर 3.00 बजे से खेल जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा | वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से पाक ने 7 मैच गंवाए हैं | पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप से पहले का सफर अच्छा नहीं रहा है | पाकिस्तान को लगातार 10 वनडे मैचों में हार मिली है | वहीं, वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने उसे मात दी थी, जबकि बांग्लादेश के साथ दूसरा अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया था | बल्लेबाजी में टीम का दारोमदार बाबर आजम पर होगा | वह टीम के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और हालिया दौर में अच्छा कर रहे हैं | अफगानिस्तान के साथ अभ्यास मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया था | उनके अलावा फखर जमान पर काफी कुछ निर्भर करेगा | अगर वेस्टइंडीज की बात की जाए तो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में बता दिया था कि वह क्या कर सकती है | टीम ने उस मैच में 400 का आंकड़ा पार किया था. बल्लेबाजी इस टीम की ताकत है क्योंकि टीम के पास पावर हिटर्स हैं | इनमें क्रिस गेल और आंद्रे रसेल बड़े नाम हैं | शाई होप ने भी अभ्यास मैच में शतक जड़कर बता दिया था कि उनका बल्ला फॉर्म में है | गेंदबाजी में जरूर वेस्टइंडीज टीम के लिए चिंता की बात है | यहां टीम के पास अनुभव की भी कमी है और फॉर्म की भी | केमार रोच और शेनॉन गैब्रियल दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं, जिनके पास वनडे का अनुभव भी है | इन दोनों के अलावा ओशाने थॉमस और शेल्डन कोटरेल के रूप में दो प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!