विश्व कप में आज इंग्लैंड का मुकाबला बांग्लादेश से
विश्व कप में शनिवार को इंग्लैंड का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच दोपहर तीन बजे से कॉर्डिफ में खेला जाएगा। एक ओर जहां बांग्लादेश उत्साह से लबरेज है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से मिली हार से उबरना चाहेगी। बांग्लादेश एक बार फिर उलटफेर करने की कोशिश करेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम जीत के साथ वापस पटरी पर आना चाहेगी।
बांग्लादेश के बल्लेबाज फॉर्म हैं। सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफ़िकुर रहीम और मशरफे मोर्तज़ा के बल्ले से रन निकाला है। इंग्लैंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती बांग्लादेश को सस्ते में समेटना होगा। वहीं, बांग्लादेशी गेंदबाज भी अच्छी बॉलिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड की तेज पिच पर बांग्लादेशी गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। वह इंग्लैंड के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड की टीम को उनकी घरेलू मैदान पर रोक पाना मुश्किल है।
विश्व कप के पहले मैच इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका का सफाया किया था। हालांकि, पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम थोड़े-से दबाव में होगी। ऐसी स्थिति में भी टीम में बदलाव की संभावना कम ही नजर आती है।




