Kumbh 2019

अच्छे प्रदर्शन से मिलेगी वर्ल्डकप में जगह

Medhaj News 17 Mar 19 , 06:01:39 Sports

कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के अनुसार टीम लगभग तैयार है, सिर्फ एक स्थान के लिए जद्दोजहद है। टीम इंडिया चौथे स्थान के लिए एक बल्लेबाज को ढूंढ रही। इसके लिए टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपना दावा ठोंका है। उन्होंने कहा- आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मेरी नजर है। इससे वर्ल्ड कप टीम में खुद ही जगह मिल जाएगी।





रहाणे ने कहा -वर्ल्ड कप में जगह को लेकर मेरे दृष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं आया। मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, चाहे वह आईपीएल हो या कोई अन्य टूर्नामेंट। आपको रन बनाने होंगे और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर मैं आईपीएल में अच्छा करूं तो वर्ल्ड कप टीम में स्थान खुद ही मिल जाएगा। राजस्थान की टीम पिछले साल प्लेऑफ तक पहुंची थी। उस प्रदर्शन को दोहराने के दबाव को लेकर रहाणे ने कहा -पिछला सीजन टीम के लिए बेहतरीन था। खासकर हम दो साल बाद आईपीएल खेल रहे थे। उस समय टीम की कप्तानी करना भी महत्वपूर्ण था। मैं टीम मैनेजमेंट को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वह मौका दिया था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?