IPL-12: मैच में महेंद्र सिंह धोनी की संकटमोचक पारी
कठिन पिच पर राजस्थान रॉयल्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने जबर्दस्त धीरज दिखाते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए जिसकी बदौलत आईपीएल मैच में चेन्नै सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। धोनी ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए टीम को पांच विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में रॉयल्स की टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी और यह उनकी लगातार तीसरी हार थी। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 44 रन की साझेदारी करके उम्मीद जगाई लेकिन ड्वेन ब्रावो ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की जबकि रॉयल्स को 12 रन की जरूरत थी। पिछले मैच में यहां टर्निंग पिच थी लेकिन आज यह बल्लेबाजों के लिए अलग तरह की चुनौती साबित हुई।
इस पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिली और स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था। धोनी और रविंद्र जडेजा ने जयदेव उनादकत के आखिरी ओवर में 28 रन लिए। चेन्नै ने आखिरी तीन ओवर में 60 रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े। धौनी की शानदार रणनीति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चेन्नई ने अंतिम चार ओवर में 67 रन बटोरे, जबकि अंतिम ओवर में 28 रन बटोरे। धौनी ने 46 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए। आइपीएल में यह उनका 21वां अर्धशतक और दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। धौनी के अलावा ब्रावो ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद आठ रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने दो और धवल कुलकर्णी, बेन स्टोक्स तथा जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिया।


