Kumbh 2019

पाकिस्तान की तरफ से लगे 2 शतक फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 6 रनों से रोंदा

Medhajnews 30 Mar 19 , 06:01:39 Sports

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए चौथे मुकाबला में लगातार चौथी बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हार झेलनी पड़ी। ग्लेन मैक्सवेल की 98 रन की पारी की बदोलत ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को चौथे वन-डे में 6 रन से मात दी। मैच की खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं जड़ा जबकि पाकिस्तान के लिए 2 खिलाड़ियों ने शानदार शतक जड़े लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 6 रन से मैच जीत लिया।



दुबई में खेले गए इस चौथे वनडे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पिछले तीनों मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 62 रनों की पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 55 रनों की पारी खेली। हालांकि सबसे धाकड़ पारी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने खेली जिन्होंने 82 गेंदों पर 98 रन बना डाले। वो महज 2 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 छक्के और 9 चौके जड़े।



शुक्रवार को अपने वनडे करियर का 99वां मैच खेल रहे मैक्सवेल 98 रन पर आउट हुए और वो पांचवीं बार कमाल करने से चूक गए। दरअसल ये धुरंधर बल्लेबाज इससे पहले नब्बे के फेर में पांच बार फंस चुका है नही तो अब तक उनके नाम कुल 6 वनडे शतक होते। उनकी 98 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इस चौथे वनडे मैच में 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 277 रन बना डाले।



पाकिस्तानी टीम के सामने 278 रनों का लक्ष्य था और उनकी टीम तीन वनडे मैचों में हार मिलने के बाद किसी भी तरह वापसी करने को बेताब थी। ओपनर शान मसूद पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर बिना खाता खोले कूल्टर नाइल का शिकार बन गए लेकिन इसके बाद शुरू हुआ आबिद अली और मोहम्मद रिजवान का धमाल। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला मैच खेल रहे 31 वर्षीय आबिद अली ने आते ही अपना पहला शतक जड़ डाला, उन्होंने 119 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके शामिल थे। वहीं एक मैच पहले ही शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 102 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेल डाली लेकिन अजीब बात ये रही कि फिर भी पाकिस्तानी टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी।



दो खिलाड़ियों के शतक के दम पर पाकिस्तानी टीम 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना चुकी थी लेकिन अगले 52 रनों में उन्होंने अपने 6 विकेट गंवा दिए। आखिरी ओवर में उनके पास 4 विकेट बाकी थे और उन्हें जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने इस आखिरी ओवर में दो विकेट लिए और कुल 10 रन ही लुटाए जिसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 6 रन से जीत लिया। इसके साथ ही पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। अब अंतिम वनडे हराकर ऑस्ट्रेलिया 5-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?