क्या आज KKR के खिलाफ RCB की IPL12 में होगी पहली जीत
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में आज (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी के लिए टूर्नामेंट में हर मैच के साथ मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं, वहीं केकेआर का प्रदर्शन अभी तक मिला-जुला रहा है।
आरसीबी ने अपने पहले चार मैच गंवा दिए हैं और प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदाव पर है। बैंगलोर का प्रदर्शन इस आईपीएल में अभी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में निराशाजनक रहा है। उसने लगातार 4 मैच गंवाए हैं और उसे पहली जीत का इंतजार है।वहीं केकेआर तीन मैचों में दो जीत के साथ चौथे पायदान पर है।
जहां तक केकेआर की बात है तो वो भले ही पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से सुपरओवर में हार गया लेकिन उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। उसके बल्लेबाज नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रोबिन उथप्पा और शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। यह मैच 5 अप्रैल को खेला जाना है। यह आईपीएल का 17वां मैच होगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।मैच का समय 8 बजे है और टॉस शाम 7:30 बजे होगा।


