KKRvsDC: क्या इस बार दिल्ली रोक पाएगी आंद्रे रसेल को
आईपीएल का 26वां मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। इस मैच में सभी की निगाहें फॉर्म में चल रहे आंद्रे रसेल पर रहेंगी। वहीं, कोलकाता भी चेन्नै सुपरकिंग्स के हाथों पिछले मैच में मिली हार के बाद दोबारा जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वैसे भी ईडन गार्डंस कोलकाता नाइट राइडर्स का होम ग्राउंड है जो चेन्नै के चिदंबरम स्टेडियम की तुलना में कोलकाता के लिए काफी आसान और सकारात्मक होगा।ईडन गार्डंस की पिच कोलकाता के बल्लेबाजों के काफी अनुकूल है और विकेट अच्छी होने के नाते गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। अगर कोलकाता होम ग्राउंड पर अपने सभी मैच जीत लेती है तो उसके लिए प्ले ऑफ का रास्ता आसान हो जाएगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिरोजशाह कोटला की सुस्त विकेट की तुलना में ईडन गार्डंस की पिच पर खेलना शायद दिल्ली कैपिटल्स को भी रास आएगी।
वैसे कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल है लेकिन कागिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और मॉरिस जैसे गेंदबाजों के साथ दिल्ली यहां गेंदबाजी में भी कोलकाता से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।दिल्ली और कोलकाता के बीच इस संस्करण में गत 30 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में मुकाबला हुआ था जिसमें दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। यह इस संस्करण का पहला सुपर ओवर था। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के कमाल के सुपर ओवर ने दिल्ली कैपिटल्स को उस मुकाबले में जीत दिलाई थी।
जानें कब-कहां और कैसे देखें कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच आईपीएल का 26वां मैच होगा।
- दोनों टीमों के बीच मैच 12 अप्रैल (शुक्रवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
- दोनों टीमों के बीच मुकाबला रात में 8 बजे से खेला जाना है।
- भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे टॉस होगा और 8 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
- इस मैच लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर दिखाया जाएगा।
- आईपीएल के मैचों की हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स दी पर देखा जा सकता है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं |


