Kumbh 2019

IPL12: आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई से

Medhaj News 15 Apr 19 , 06:01:39 Sports

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में आज सोमवार 15 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर भिडंत होगी | दोनों ही टीमें इस मुकाबले के धमाकेदार प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर आएंगी और यह मैच रात 8 बजे से शुरु होगा | जहां मुंबई को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से हराया था वहीं आरसीबी ने पंजाब को उसके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से मात देकर आईपीएल 2019 के सीजन में अपनी जीत का खाता खोला था | अब देखना यह है कि आज वानखेड़े मैदान पर कौन सी टीम जीत का परचम लहराएगी |





दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज और शानादार गेंदबाज है | आईपीएल सीजन 12 में अब तक दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें आरसीबी ने सात मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज की है | वहीं मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई की टीम ने 7 मैचों में से टीम 4 मैचों में जीत और तीन मैचों हार मिली है | मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है, दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में मुंबई ने आरसीबी को उसके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में 6 रन से हराया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा