Headline

Kumbh 2019

आईपीएल 12 : विराट कोहली को मिली बड़ी खुशखबरी

Medhaj News 3 Apr 19 , 06:01:39 Sports

आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा है | विराट कोहली की टीम ने शुरुआती तीनों मैच गंवा दिए हैं और वो अंक तालिका में सबसे नीचे है | हालांकि इस बीच विराट कोहली को एक बड़ी खुशखबरी मिली है | दरअसल ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस आरसीबी की टीम के साथ जुड़ गए हैं | ये कंगारू ऑलराउंडर यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहा था जहां उनकी टीम ने पाकिस्तान का 5-0 से सफाया कर दिया | हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से मार्कस स्टोयनिस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा | उन्होंने 3 पारियों में 5.33 के औसत से महज 16 रन ही बनाए | गेंदबाजी में भी उनके हाथ 5 मैचों में 2 ही विकेट लगे | हालांकि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टोयनिस ने काफी अच्छी पारियां खेली थी | ऑस्ट्रेलिया ने वो सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी | मार्कस स्टोयनिस के आरसीबी से जुड़ने के बाद विराट कोहली की टीम को मजबूती जरूर मिलेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा