Headline

Kumbh 2019

पंजाब की मोहाली में लगातार छठी जीत

Medhaj News 2 Apr 19 , 06:01:39 Sports

सैम कुर्रन की हैट्रिक व मुहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को यहां मोहाली के पीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराकर आइपीएल के 12वें सत्र में तीसरी जीत दर्ज। 17.3 ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन था। क्रीज पर ऋषभ पंत 39 और कॉलिन इनग्राम 37 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर पंत उनकी गेंद पर छक्का लगाकर उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा चुके थे। अगली ही गेंद पर शमी ने पंत का मिडल स्टंप उखाड़ दिया। एक गेंद बाद क्रिस मॉरिस रन आउट हो गए। अब ओवर खत्म होने के बाद टीम 144 रनों पर 5 तक पहुंच चुकी थी। 15 गेंद बाद दिल्ली ऑल आउट हो गई। सैम करन ने हैट-ट्रिक समेत चार विकेट लिए।





यह आईपीएल के इतिहास में आखिरी सात विकेटों के गिरने का सबसे बुरा रेकॉर्ड बन गया। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने दिल्ली के खिलाफ डरबन में साल 2009 में 12 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे। (149/3- 161) 18वां ओवर करने सैम करन आए। करन ने चौथी गेंद पर इनग्राम को लॉन्ग ऑफ पर कैच करवाया। इनग्राम ने मैच जल्दी खत्म करने का प्रयास किया लेकिन करन की गेंद को लंबा मारने के प्रयास में वह स्थान्नपन खिलाड़ी करुण नायर को कैच थमा बैठे। ओवर की आखिरी गेंद पर करन ने हर्षल पटेल को आउट किया। पटेल ने बल्ला घुमाया और गेंद किनारा लेते हुए लोकेश राहुल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। स्कोर हुआ 148/7। 19वां ओवर करने आए शमी ने हनुमा विहारी को बोल्ड कर दिल्ली की उम्मीदों को करारा झटका दिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर करन ने कागिसो रबाडा का लेग स्टंप उखाड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने संदीप लामिछाने को बोल्ड कर दिया। दिल्ली की टीम 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। पंजाब की टीम की मोहाली में यह लगातार छठी जीत थी। इस तरह वह आईपीएल के इस सीजन में तिकड़ी लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा