Kumbh 2019

आईपीएल में विराट कोहली ने रचा इतिहास

Medhajnews 30 Mar 19 , 06:01:39 Sports

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्‍तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरू के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में 46 रन की पारी खेलकर आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले आरसीबी के पहले और लीग के दूसरे खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली ने आईपीएल में अपने सभी रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बनाए हैं, जबकि रैना ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के अलावा गुजरात लांयस के लिए खेल चुके हैं।



विराट कोहली ने आईपीएल में 165 मैचों की 157 पारियों में 38.85 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 5000 रन पूरे किए। इस दौरान उनका स्‍ट्राइक रेट 130.61 रहा। आईपीएल में उनके नाम चार शतक और 34 अर्धशतक दर्ज हैं। सुरेश रैना के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे बल्‍लेबाज हैं। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सुरेश रैना आईपीएल के इसी सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चेन्‍नई में 5 हजार रन का आंकड़ां छूने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 178 मैचों की 174 पारियों में 34.24 की औसत से 5034 रन बनाए। इस दौरान उनका स्‍ट्राइक रेट 138.41 रन रहा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?