रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की किस्मत दूसरे मुकाबले में भी उनसे रूठी
पहले चेन्नई के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की किस्मत दूसरे मुकाबले में भी उनसे रूठी नज़र आई | बैंगलोर ने अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी में 6 रनों से शिकस्त देखी | लेकिन फिर भी इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है | भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं | कोहली ने 165 मैचों की 157 पारियों में अपने 5000 रन पूरे किए |

इस दौरान उन्होंने अब तक चार शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं | इस मैच में टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी का फैसला लिया था। वहीं इस मैच में रोहित के बल्ले से एख 48 रनों की कमाल पारी देखने को मिली वहीं, युवराज और पंड्या की दमदार पारी के चलते मुंबई ने आरसीबी को 188 रनों का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम में कप्तान कोहली और डिविलियर्स की शानदार पारी देखने को मिली लेकिन डिविलियर्स का नाबाद अर्धशतक भी मुंबई को मैच नहीं जिता सका और आखिरी गेंद तक चले इस रोमांच में मुंबई की टीम ने बाजी मार ली। मुंबई की ये पहली जीत है और आरसीबी की ये लगातार दूसरी हार है।


