IPL12-भारतीय क्रिकेट टीम के ये दो दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन पहली बार आमने सामने
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला गुरुवार को बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच गंवा चुकी है। बेंगलोर को चेन्नई के हाथों, जबकि मुंबई को दिल्ली ने उसी के घर में हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। कप्तान विराट कोहली के साथ पार्थिव पटेल ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ विराट का बल्ला खामोश रहा था। वह केवल 6 रन ही बना सके थे। विराट को हरभजन सिंह ने अपना शिकार बनाया था। वहीं, पार्थिव ने 29 रन बनाए थे। मुंबई के खिलाफ दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें बेंगलोर को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी।

मोइन अलि, एबी डीविलियर्स और विंडीज के स्टार खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में बैंलगोर को अपने मिडिल ऑर्डर से काफी निराशा हाथ लगी थी। तीनों खिलाड़ी सस्ते में सिमट गए थे। हरभजन ने एबी कोमोइन अलि को डगआउट भेजा था। वहीं, हेटमेयर रनआइट हो गए थे। इस मैच में विराट अपने मिडिल ऑर्डर से काफी उम्मीदें होगी। शिवम दुबे और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ऑलराउंड की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि पिछले मैच वो फ्लॉप रहे थे। उन्होंने केवल 2 रन बनाए थे। उन्हें इमरान ताहिर ने अपना शिकार बनाया था। वहीं, ग्रैंडहोम सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए थे। बता दें कि शिवम पर बैंगलोर ने नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई है। बैंगलोर ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बैंगलोर की टीम तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन के साथ मैदान पर उतर सकती है। तेज गेंदबाज के रूप में विराट नवदीप सैनी की जगह टिम साउथी को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल पर होगी, जबकि उमेश यादव और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।


