Kumbh 2019

DC vs CSK: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, जाने

Medhaj News 27 Mar 19 , 06:01:39 Sports

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स लीग के अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। दिल्लीअपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इससे पहले दिल्ली ने रविवार को अपने पहले मैच में तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर 37 रनों से मात दी थी। इस मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर लगी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में मात्र 27 गेंदों पर सात चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा अनुभवी शिखर धवन और कोलिन इनग्राम से भी तेजतर्रार शुरुआत की उम्मीद होगी। धोनी के सीएसके की अगर बात करें तो इस टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है। वहीं, अनुभवी खिलाड़ियों वाली इस टीम के सामने दिल्ली कैपिटल्स की है। अब देखना होगा कि आखिर कौन इसमें बाजी मारता है।





संभावित प्लेइंग इलेवन-



चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अम्बाती रायडू, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर।



दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कोलिन इंग्राम, ऋषभ पंत, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा और कगिसो रबाडा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?