सुप्रीम कोर्ट ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज को दी खुशखबरी
सुप्रीम कोर्ट ने टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज श्रीसंत को बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की तरफ से इस गेंदबाज पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई से कहा कि प्रतिबंध पर फिर से विचार करें। अदालत ने कहा कि तीन महीने में बीसीसीआई फैसला करे। श्रीसंथ पर आजीवन प्रतिबंध खत्म हो गया है। लेकिन वो अभी खेल नहीं पाएंगे। अदालत ने कहा कि बीसीसीआई श्रीसंथ का भी पक्ष सुने। इसके साथ जजों ने कहा कि लाइफटाइम बैन ज्यादा है। क्रिकेटर श्रीसंथ ने अदालत के फैसले पर खुशी जताई है।
2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नाम सामने आया था। पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। लेकिन बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद केरल हाइकोर्ट की एकल जज बेंच ने प्रतिबंध हटाया था। लेकिन बीसीसीआई की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए केरल हाई कोर्ट ने अपने फैसले को पलट हुए एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया।बीसीसीआई की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए केरल हाई कोर्ट ने अपने फैसले को पलट हुए एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया।इस फैसले को श्रीसंथ ने सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी थी। श्रीसंत जब स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे थे तब वो राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।

