Ind Vs Aus: कब और कहां देखें 5वां वनडे मैच
ऑस्ट्रेलियाई टीम जब भारत आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वह मेजबान टीम को टक्कर दे पाएगी. कंगारू टीम ने भारतीय जमीन पर कदम रखने के बाद सभी धारणाओं को खारिज किया और 0-2 से पिछड़ने के बाद पांच मैचों की सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला खड़ा किया | पांचवां और निर्णायक मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा | मोहाली में खेले गए चौथे वनडे में एश्टन टर्नर की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा रखे गए विशाल लक्ष्य को भी हासिल कर सीरीज में बराबर कर ली | टर्नर ने भारत के खिलाफ इसी सीरीज में हैदराबाद में वनडे में पदार्पण किया था | घरेलू क्रिकेट में फिनिशर के तौर पर मशहूर टर्नर ने भारतीय टीम के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है |
यह मैच आज बुधवार (13 मार्च) को खेला जाएगा | यह मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेला जाएगा | यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा | टॉस 1.00 बजे किया जाएगा | यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1/HD) पर देखा जा सकता है | साथ ही https://Medhajnews.in/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं |

