रिषभ पंत और मनिका बत्रा अब एक अलग जगह अपना दम दिखाते नजर आएंगे
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत और भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अब खेल मैदान में नहीं बल्कि एक अलग जगह अपना दम दिखाते नजर आएंगे | जी हां, ये दोनों लोससभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाताओं को जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे | दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी रेडियो और वीडियो संदेश के जरिए लोकसभा चुनाव के बार में जागरूकता फैलाएंगे |
दिल्ली में में मतदाताओं की कुल संख्या 1.39 करोड़ है जिसमें 62,35,814 महिलाएं, 76,61,68 पुरुष और 647 ट्रांसजेंडर शामिल हैं | सिंह ने कहा - इन दोनों खिलाड़ियों की सेवा मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए ली गई है | हम पिछली बार के मतदान (65.02 ) प्रतिशत को बढ़ाना चाहते हैं | सिंह ने पीडब्ल्यूडी ऐप और सी-विजिल ऐप जैसे मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में संवाददाताओं को बताया जिसे लोग पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग व्यक्ति) वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने के उद्देश्य से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए वे आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य चीजों के बारे में भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

