Kumbh 2019

पीएसएल के तीन मैच लाहौर से कराची शिफ्ट

Medhajnews 5 Mar 19 , 06:01:39 Sports
zzzzzzzzzzzzzzz01.jpg

कराची। पाकिस्तान और भारत के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव के चलते पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लाहौर में होने वाले 3 मैचों को कराची स्थानांतरित कर दिया गया है। इस तनाव के चलते पाकिस्तान की अधिकतर वायु सीमा को बंद करना पड़ा है। पिछले चार दिनों में 400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। लाहौर भारत के उत्तर से सटा शहर है और उसके उड़ान संचालन को प्रारंभिक तौर पर निलंबित कर दिया गया था। हालांकि संचालन का कुछ हिस्सा रविवार सुबह शुरु हो पाया।



पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार लाहौर में उड़ान संचालन के पूरी तरह 8 मार्च को रात 12 बजे तक शुरु होने की उम्मीद है। कराची में संचालन एक मार्च को शुरु हो गया था और उसकी सभी अंतराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रुप से काम कर रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा, यह एक मुश्किल फैसला था जिसे सभी फ्रेंचाइजी और सर्विस प्रोवाइडर के साथ बातचीत करके लिया गया। पीसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि जिन्होंने लाहौर मैचों के टिकट खरीदे थे उन्हें पैसा वापस लौटाया जाएगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?