India vs Australia: एरॉन फिंच ने ठोका अर्धशतक
भारत ने शुरुआती दोनों मैचों में क्रमश: छह विकेट और आठ रन से जीत दर्ज की है, जिसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी ने अपना दम दिखाया है | हालांकि शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमतर प्रदर्शन कर कप्तान की मुश्किल बढ़ाई है, लेकिन हर कोई जानता है कि ये दोनों बड़े टूर्नामेंट में बड़ा दम दिखाने का जज्बा रखते हैं | केदार जाधव ने अपने दूसरे और पारी के 17वें ओवर में 19 रन दिए हैं | यह भारतीय पारी का अब तक का सबसे महंगा ओवर है | इस दौरान फिंच ने दो छक्के और एक चौका लगाया स्कोर बिना किसी नुकसान के 111 रन है | फिंच 58 रन तो ख्वाजा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह के पहले और पारी के दूसरे ओवर में 8 रन बने | फिंच ने दूसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए | जबकि पांचवीं गेंद पर उनके खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई | अंपायर ने नकारा | कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन फिंच बच निकले | रिव्यू बेकार गया | दो ओवर में स्कोर 14 रन है | भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है | जबकि टीम में कोई बदलाव नहीं है | इस मैच को जीतकर 'विराट सेना' सीरीज में 3-0 की बढ़त लेना चाहेगी, ताकि अगले दो मैचों में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देकर वर्ल्ड कप से पहले अपनी असली ताकत को परखा जा सके |

