Kumbh 2019

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 113 रनों से रोंदा

Medhajnews 7 Mar 19 , 06:01:39 Sports

दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 113 रन से हराया। क्विंटन डी कॉक (94) की बेहतरीन पारी और कागिसो रबाडा (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को मात दी, इसके साथ ही प्रो दक्षिण अफ्रीका टीम ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 45.1 ओवर में 251 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 32.2 ओवर में 138 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंट डी कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत की और 36 गेंद पर अर्धशतक बना डाला। क्विंटन ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। हेंड्रिक्स 29 रन बनाकर लसिथ मलिंगा की गेंद पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने क्विंटन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। जब टीम का स्कोर 131 रन था तब शतक से महज 6 रन पहले क्विंटन अपना विकेट गंवा बैठे। उनको 94 रन के स्कोर पर थिसारा परेरा ने निरोशन डिकवेला के हाथों कैच करवाया।



दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ ने अर्धशकीय पारी खेली और 66 गेंद पर 57 रन बनाकर परेरा की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाया। डेविड मिलर ने 25 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से परेरा ने 7 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जबकि मलिंगा और धनंजय डी सिल्वा ने दो-दो विकेट हासिल किए। 251 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। महज 11 रन के स्कोर पर मेहमान टीम को पहला झटका निरोशन डिकवेला के रूप में लगा। इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते गए।



श्रीलंका टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं छू पाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा ओशादा फर्नांडो ने 31 रन बनाए। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 24 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, एन्गिडी नोर्टेजे और इमरान ताहिर को 2-2 विकेट मिले।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?