Kumbh 2019

आईपीएल 12 में सभी की नजरें मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर रहेंगी

Medhaj News 14 Mar 19 , 06:01:39 Sports

चेन्नई सुपर किंग्स का स्वामित्व चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के पास है | यह आईपीएल की सबसे कामयाब टीम है | 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीतने वाली ये टीम 2008, 2012, 2013 और 2015 में उपविजेता रही थी | जबकि 2009 और 2014 में चेन्नई सु​पर किंग्स सेमीफाइनलिस्ट बनी थी | 2008 से 2018 के बीच इस टीम ने 148 मैच खेले हैं, जिसमें से 90 में जीत और 56 में हार मिली है | वहीं एक मैच टाई तो एक बेनतीजा रहा है | टीम का सफलता प्रतिशत 61.56 है जो कि रिकॉर्ड है | बीते सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस टीम ने दो साल के बैन के बाद वापसी करते हुए चैंपियन बनकर अपना दम दिखाया था | जबकि आईपीएल सर्किट में इस टीम के दर्शकों का जोश देखते ही बनता है |





चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के हैड कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं | वहीं महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, फाफ डू प्‍लेसी आदि इस टीम के स्‍टार खिलाड़ी हैं | चेन्नई ने बीते सीजन के कई खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा और इस साल कम ही खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा | उन खिलाड़ियों में से एक हैं मोहित शर्मा जो पहले भी चेन्नई का हिस्सा रह चुके हैं | उसने मोहित के लिए पांच करोड़ रुपये की कीमत अदा की | इसके अलावा केदार जाधव और अंबाती रायडू वो खिलाड़ी होंगे जो सुर्खियां बटोरेंगे | 25 खिलाड़ियों इस टीम में 8 विदेशी और 17 भारतीय हैं | महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) फाफ डू प्‍लेसी, शेन वॉटसन, मुरली विजय, सुरेश रैना, केदार जाधव, अंबाती रायडू, चेतन्य बिश्नोई, सैम बिलिंग्स, ध्रुव शौरे, रुतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, मोनु कुमार, डेविड विली, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, केएम. आसिफ, मोहित शर्मा और लुंगी एन्गिडी |




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?