Kumbh 2019

आखिरी ओवर में धोनी और कोहली ने बनाया था ये प्लान

Medhaj News 6 Mar 19 , 06:01:39 Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को यहां कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 46वां ओवर शंकर को देने के बारे में सोच रहा था लेकिन धोनी और रोहित ने मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी जारी रखने की सलाह दी | उनका सोचना था कि अगर हम कुछ विकेट निकाल लेते है तो मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ | शंकर ने स्टंप्स की सीध में गेंदबाजी की और यह काम आया | भारतीय कप्तान ने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच में टीम की वापसी करने वाले बुमराह की तारीफ की | उन्होंने कहा - बुमराह चैम्पियन गेंदबाज है | एक ओवर में दो विकेट लेकर उसने मैच का रूख हमारे तरफ मोड़ दिया |





ऐसे मैचों से आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है | एकदिवसीय क्रिकेट में 40वां शतक लगाने वाले कोहली ने कहा - यह सिर्फ संख्या है | लेकिन जब आप मैच जीतते है तो अच्छा लगता है | जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो हालात मुश्किल थे | मेरे पास पूरी पारी में बल्लेबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था | मुझे टीम की गेंदबाजी से ज्यादा खुशी मिली है | मैन ऑफ द मैच कोहली ने 120 गेंद में 116 रन की पारी खेली जबकि जसप्रीत और शंकर ने डेथ ओवरों में शानदर गेंदबाजी की जिससे भारत ने यह मैच आठ रन से जीता | शंकर ने न सिर्फ अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो विकेट लिये |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?