Kumbh 2019

ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद भारतीय सरजमीं पर वनडे में इतिहास रचा

Medhaj News 14 Mar 19 , 06:01:39 Sports

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार प्रयोग किए जाने का पूरा फायदा उठाकर पांचवें और निर्णायक वनडे मैच में 35 रनों से जीत दर्ज कर 10 साल बाद भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज अपने नाम की | फिरोजशाह कोटला में केवल दो बार (1982 और 1996) ही कोई टीम 250 से अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर पाई है | ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहा और केवल चार विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ उतरे भारत के लिए 273 रन का लक्ष्य पहाड़ जैसा बन गया | ऑस्ट्रेलियाई टीम जब भारत आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वह मेजबान टीम को टक्कर दे पाएगी |





कंगारू टीम ने भारतीय जमीन पर कदम रखने के बाद सभी धारणाओं को खारिज किया | पहले तो उसने टी-20 सीरीज 2-0 से जीतकर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया और इसके बाद उसने वनडे सीरीज में 0-2 से पिछड़कर भी तूफानी वापसी कर सीरीज 3-2 से 'लूट' ली | दूसरी तरफ, भारत के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ कि टीम 2-0 से बढ़त बनाने के बाद कोई वनडे सीरीज (5 या इससे अधिक मैचों) हारी। 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की यह अंतिम वनडे सीरीज थी। दुनिया की नंबर-2 वनडे टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में भी नाकाम नजर आई। अगले महीने 23 अप्रैल तक वर्ल्ड कप के लिए अंतिम-15 खिलाड़ियों के नाम देने हैं। ऐसे में कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के पास 40 से ज्यादा दिनों का समय है। भारत का कमजोर बैटिंग लाइनअप भी इस सीरीज से उजागर हुआ |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?