Kumbh 2019

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य रखा

Medhaj News 13 Mar 19 , 06:01:39 Sports

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य रखा है। 50 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर बनाए 272 रन। भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 273 रन। उस्मान ख्वाजा ने 100 और हैंड्सकॉम्ब ने 52 रनों का योगदान दिया। भुवनेश्वर कुमार ने तीन, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। ख्वाजा भारत के खिलाफ किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में जॉर्ज बेली हैं। बेली ने 2013 में भारत के खिलाफ 6 पारियों में 478 रन बनाए थे। हालांकि, ख्वाजा की यह पांचवीं पारी ही है।





भारत को पहली सफलता 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिली। रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को बोल्ड कर दिया। फिंच ने 43 गेंद पर 27 रन बनाए। भुवनेश्वर 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर ख्वाजा को पवेलियन भेजा दिया। ख्वाजा ने हैंड्सकॉम्ब के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। ख्वाजा ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए। ख्वाजा के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे ग्लेन मैक्सवेल ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें जडेजा ने कप्तान कोहली के हाथों कैच आउट कराया। मैक्सवेल तीन गेंद पर सिर्फ एक ही रन बना सके। मैक्सवेल के आउट होने के बाद क्रीज पर लंबे समय से टिके हैंड्सकॉम्ब भी आउट हो गए। शमी की गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत का कैच थमा दिया। पिछले मैच के हीरो रहे एश्टन टर्नर इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें 20 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप ने पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की गुगली को वे पढ़ नहीं सके और जडेजा के हाथों में कैच थमा बैठे। भुवनेश्वर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए मार्क्स स्टोइनिस को बोल्ड कर दिया। स्टोइनिस ने 27 गेंद पर 20 रन बनाए। भुवनेश्वर की गेंद पर कट लगाने के चक्कर में वे प्लेड-ऑन हो गए।शमी ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने एलेक्स केरी को पंत के हाथों कैच कराया। वे नौ गेंद पर तीन रन ही बना सके। शमी को दूसरी सफलता मिली।भुवनेश्वर को पैट कमिंस के रूप में तीसरी सफलता मिली। उन्होने कमिंस को कैच एंड बोल्ड आउट कर दिया। गेंद कमिंस के बल्ले से लगने के बाद उनके पैड पर लगी, उसके बाद भुवनेश्वर के हाथों में चली गई। ऑस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी गेंद पर झाए रिचर्डसन रन आउट हो गए। उन्होने 21 गेंद पर 29 रन बनाए। इस दौरान रिचर्डसन ने तीन चौके लगाए।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?