Headline

Kumbh 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Medhaj news 24 Oct 18 , 06:01:38 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2018 सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा | पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के विकास, के जरिए अमीर और गरीब के बीच सामाजिक और आर्थिक असमानता कम करने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में सुधार लाने, भ्रष्टाचार विरोधी और सामाजिक एकीकरण के जरिए लोकतंत्र के विकास करने के लिए दिया गया है।





MEA के बयान के मुताबिक, 2018 सियोल शांति पुरस्कार देने के दौरान, पुरस्कार समिति ने भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को मान्यता दी | अमीरों और गरीबों के बीच सामाजिक और आर्थिक असमानता को कम करने का श्रेय ‘मोडिनोमिक्स’ को जाता है | समिति ने नोटबंदी जैसा भ्रष्टाचार विरोधी कदम उठाने के लिए भी पीएम मोदी की सराहना की |





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अवॉर्ड, पट्टिका के साथ 2 लाख डॉलर यानी करीब 1.46 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। चयन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि 12 सदस्यीय कमिटी ने दुनियाभर के 100 से ज्यादा कैंडिडेट्स में से भारत के प्रधानमंत्री को चुना।शांति पुरस्कार से जुड़ी चयन समिति के अध्यक्ष चो चुंग हो के मुताबिक, सोल शांति पुरस्कार के लिए दुनिया भर के तकरीबन 100 लोगों के बीच टक्कर थी,





जिनमें पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, राजनेता, कारोबारी, धार्मिक नेता, शोधार्थी, पत्रकार, कलाकार, एथलीट्स और अंतर्राष्ट्रीय संगठन तक शामिल थे।कमिटी ने मोदी को 'उपर्युक्त कैंडिडेट' माना है। वह सोल पीस प्राइज पाने वाले 14वें विजेता होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया ने माना है। उन्होंने बताया कि वैश्विक शांति, मानव विकास में सुधार और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान के लिए पीएम को सोल पीस प्राइज दिया जाएगा।



ये भी पढ़े - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी मंदिर में की विशेष पूजा


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!