प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी मंदिर में की विशेष पूजा
शिरडी के साईं की प्रसिद्धि दूर दूर तक है और यह पवित्र धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव में स्थित है. सभी समुदायों में पूजनीय साईंबाबा का देहावसान 1918 में दशहरा के ही दिन अहमद नगर जिले के शिरडी गांव में हुआ था | शिरडी के साईं बाबा का वास्तविक नाम, जन्मस्थान और जन्म की तारीख किसी को पता नहीं है | हालांकि साईं का जीवनकाल 1838-1918 तक माना जाता है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरडी के साईं बाबा को समाधि लिए हुए आज 100 साल पूरे हो रहे हैं, इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शिरडी के साईं मंदिर पहुंचे | प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर साईं की विशेष पूजा की, इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद रहे | प्रधानमंत्री यहां नए भवन, 159 करोड़ रुपये की लागत से विशाल शैक्षणिक भवन, ताराघर, मोम संग्रहालय, साईं उद्यान और थीम पार्क समेत प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे | श्री साईंबाबा संस्थान न्यास के अध्यक्ष सुरेश हवारे ने बताया कि मोदी साईंबाबा शताब्दी पर उनकी याद में चांदी का सिक्का जारी करेंगे |





