सरदार पटेल का दीदार करने के लिये टिकट पर ताजमहल से 7 गुना ज्यादा खर्च करना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) जयंती पर मूर्ति का उद्धघाटन किया | गुजरात के केवड़िया स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' प्रतिमा 182 मीटर ऊंची है | 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दुनिया की सबसे ऊंची मर्ति है | यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | गुजरात सरकार का मानना है कि इस विशालकाय मूर्ति को देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के पर्यटक भी आएंगे | इस नाते सरकार की ओर से पर्यटकों के ठहरने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है | एक तरफ दुनिया के सांतवे अजूबा यानी ताज महल के लिए आम लोगों को 50 रुपये देने पड़ते हैं तो वहीं सरदार पटेल को देखने के लिए 7 गुना ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे |
दुनिया का सांतवा अजूबा ताज महल के दीदार करने के लिए जहां आम आदमी को 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं वहीं 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को देखने के लिए आम लोगों को 350 रुपये खर्च करने पड़ेंगे | यही नहीं बस के लिए 30 रुपये और देने होंगे | https://soutickets.in पर आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं | यानी घूमने और देखने के लिए 380 रुपये देने होंगे | जो ताज महल से 7 गुना से भी ज्यादा है | यहां घूमने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा |






















