सीएम नीतीश कुमार, अरुण जेटली के लिए करने जा रहे है यह काम
अरुण जेटली (28 दिसम्बर 1952 - 24 अगस्त 2019) भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता थे। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं पूर्व वित्त मन्त्री थे। उनके निधन पर पूरा देश शोक की लहर में मानो डूब सा गया था। पीएम मोदी ने भी उन्हें खोना देश के लिए गहरी छति बताया था। उनका रिश्ता सभी से प्रेम भाव और सौहार्द का था। इसी कड़ी में जुड़ते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी याद में मूर्ति लगवाएगी। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने यह भी घोषणा की है कि अरुण जेटली के जन्मतिथि (28 दिसंबर) को हर साल राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा।
इससे पहले क्रिकेट प्रशासक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली पर रखने का ऐलान किया था। अरुण जेटली लंबे समय तक डीडीसीए के चेयरमैन रहे। उनके ही कार्यकाल में इस स्टेडियम का कायाकल्प हुआ था। बीजेपी से किसी भी दल की चाहे कितनी भी नाराज़गी हो पर अरुण जेटली के लिए सभी विपक्षी पार्टियों का प्रेम देखते ही बनता है। अरुण जेटली का व्यक्तित्वा था ही इतना ऊर्जावान और परिपक्व की सभी लोग उनकी तरफ खींचते चले आते थे। बीजेपी में लायक और काबिल शक्शियत को आगे लाने वाले वही थे। तभी उनके एक भी लोकसभा चुनाव ना जीतने पर भी बीजेपी ने उन्हें अपनी पार्टी में अहम् पद दिया।





























