UP सरकार ने 2020 के लिए सार्वजनिक एवं ऐच्छिक अवकाश घोषित कर दिए
Medhaj News 5 Nov 19 , 06:01:39 Governance
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2020 के लिए सार्वजनिक एवं ऐच्छिक अवकाश घोषित कर दिए हैं। राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए अगले वर्ष 24 सार्वजनिक और 29 ऐच्छिक अवकाश होंगे। इस बार होली पर कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी (holiday) मिलेगी। वहीं, 2020 में आठ सार्वजनिक अवकाश शनिवार और रविवार को होंगे। हालांकि 2019 की तुलना में 2020 में एक सार्वजनिक अवकाश ज्यादा है। 2019 में 23 सार्वजनिक अवकाश थे। यूपी सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जयंती 2 जनवरी और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 19 दिसंबर को कार्यकारी आदेशों के तहत होने वाले अवकाशों की सूची में रखा है। प्रदेश सरकार इन महापुरुषों की जयंती व शहीद दिवस पर अवकाश (holiday) घोषित कर सकती है।





























