योगी सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उठाने जा रही है ये बड़ा कदम
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि हम जल्द ही कांग्रेस (Congress) नेताओं के कब्जे से एक लाख बीघा जमीन खाली कराएंगे और इसे आदिवासियों में बांट देंगे | इसके साथ ही सोनभद्र (Sonbhadra) सामूहिक हत्याकांड मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के आरोपों का भी यूपी के सीएम ने जवाब दिया है | प्रियंका गांधी ने कहा था कि सूबे की सरकार आदिवासियों की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है और राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है | इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनभद्र सामूहिक हत्याकांड पर पूछे गए एक सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - हम सिर्फ सोनभद्र में ही एक लाख बीघा जमीन खाली कराने जा रहे हैं, इनमें से ज्यादातर कांग्रेस नेताओं के कब्जे में है | जब जमींदारी खत्म हुई तब कई कांग्रेस नेताओं ने सोसायटी बनाकर भारी मात्रा में जमीन अपने नाम पर ट्रांसफर करा लिया था | हमने एक कमेटी बनाई है जो इस तरह के मामलों की जांच करेगी | तीन महीने में कमेटी की रिपोर्ट आने दीजिए, सभी कांग्रेस नेताओं को बेनकाब कर दिया जाएगा | मिर्जापुर में एक कांग्रेस नेता के पास फर्जी सोसायटी के नाम पर 6000 एकड़ जमीन है | उत्तर प्रदेश सीएम ने आगे कहा - पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने 1972-73 में एक कमेटी बनाई थी | इस कमेटी से एक रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था जो खासकर विंध्य क्षेत्र पर हो | कमेटी ने 1973 में अपनी रिपोर्ट सौंप दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई | हमने रिपोर्ट निकलवाई है और जांच कर रहे हैं | योगी आदित्यनाथ ने कहा - जो एक लाख बीघा जमीन खाली होने जा रही है वो आदिवासियों, वन विभाग और ग्राम सभा की है | मैं जमीन खाली कराया हुआ जमीन वन विभाग को लौटा दूंगा | मेरी योजना है कि ग्राम सभा की जमीन आदिवासियों को दे दिया जाए | मैं इसी महीने उम्भा जा रहा हूं | मेरा प्रयास होगा कि ऐसी जमीनों को जब्त किया जाए जो बड़े पैमाने पर छह जिलों में फैली हुई हैं, क्योंकि अवैध सोसायटी ज्यादातर कांग्रेस नेताओं की ही बनाई हुई हैं | ये जमीनें नियम के हिसाब से आदिवासियों में बांटी जाएंगी |





























