ओम और गाय पर मथुरा में क्या बोले मोदी
गाय भले ही शांत जीव हो पर इस शब्द पर समाज के लोगों और राजनैतिक पार्टियों में हमेशा बेहस छिड़ी रहती है। हिन्दू धर्म में गाय का स्थान सर्वोच्च है। मगर समाज के कुछ लोग इसका उपयोग अपने स्वयं के स्वार्थ को सिद्धि करने के लिए इस्तेमाल करते आये है। इसी पर पीएम मोदी ने मथुरा में करारा प्रहार किया है। देश में गाय के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर रहती है। बुधवार को मथुरा में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करने पहुंचे पीएम मोदी ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में गाय और ऊं का नाम सुनने पर कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि देश 16वीं शताब्दी में चला गया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
उनके बयान से साफ जाहिर है की किसी भी मुद्दे का राजनीतिकरण अब नहीं सहा जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मथुरा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशुओं के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद पशु पालन और इससे जुड़े अन्य विभागों की परियोजनाओं को देखा। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। पीएम मोदी ने गायों की नस्ल के बारे में भी जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कान्हा की नगरी से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है। ये वैश्विक समस्या है। जिसकी मजबूती जड़ें हमारे पड़ोस में फल-फूल रही हैं। आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।
भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पीएम मोदी ने 11 सितम्बर के दिन का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है। एक सदी पहले आज के दिन स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था। उस भाषण ने भारत की परम्पराओं को गहराई से समझा। आज के ही दिन दुर्भाग्य से अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिससे पूरी दुनिया दहल गई।





























