कई रोगों और सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण संभव - योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने KGMU के ट्रॉमा सर्जरी विभाग की राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा कि जागरुकता के लिए ऐसे सेमिनार महत्वपूर्ण हैं। ऐसे सेमिनारों से इंसेफेलाइटिस सहित अन्य कई रोगों और सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सड़क हादसों के आंकड़े आज किसी महामारी से कम नहीं है। UPGovt सड़क हादसों को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने खुद सड़क हादसों को रोकने के लिए कई बार अंतरविभागीय बैठकें की। सांसद रहने के दौरान मैंने इंसेफेलाइटिस के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई की।1998 में जब संसाधनों की बेहद कमी थी तब मैंने लड़ाई शुरू की, लेकिन आज हमने सुविधाओं को विकसित किया। यही कारण है कि दो वर्षों में मौत के आंकड़ों को 65 फीसदी कम करने में हम सफल हुए हैं |
UPCM ने कहा कि पहले इंसेफेलाइटिस को अज्ञात बीमारी बताकर मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया जाता था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बैठक इंसेफेलाइटिस को लेकर की। लोगों को इंसेफेलाइटिस को लेकर जागरूक किया और विभागों को जोड़कर लक्ष्य निर्धारित किया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा की मात्र 12 मेडिकल कॉलेज सरकार के स्तर पर 1947 से 2015-2016 तक प्रदेश के अंदर बन पाए थे। 2016 से 2019 के बीच हम लोग 15 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश के अंदर बना रहे हैं। इनमें से 6 मेडिकल कॉलेजों में हमने प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की है |





























