COP 14 की बैठक में climate change पर बोले पीएम मोदी
क्लाइमेट चेंज पर पीएम मोदी ने जो कहा है वह भारत का इसके प्रति दृष्टिकोण साफ कर देता है। पूरी दुनिया इस भयानक आपदा से जूझ रही है और इसे ठीक करने के लिए हमें तुरंत कुछ ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने COP 14 की बैठक में इस पर जोर देते हुआ कहा भारतीय संस्कृति में धरती को महत्व दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-जलवायु एवं पर्यावरण का असर बायोडाइवर्सिटी और भूमि, दोनों पर पड़ता है... सर्वमान्य तथ्य है कि दुनिया जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों का सामना कर रही है।
PM Modi at the COP14 to UNCCD in Greater Noida,UP: I would like to announce that India would raise its ambition of the total area that would be restored from its land degradation status, from 21 million hectares to 26 million hectares between now and 2030. pic.twitter.com/phPQeWr7pq
साथ ही उन्होंने कहा-हम कितने भी फ्रेमवर्क लागू कर लें, लेकिन असली बदलाव हमेशा टीमवर्क से ही आता है। भारत ने ऐसा ही देखा था स्वच्छ भारत मिशन के दौरान सभी वर्गों के लोगों ने इसमें भाग लिया, और सुनिश्चित किया कि वर्ष 2014 में जो सैनिटेशन कवरेज 38 फीसदी थी, वह आज 99 फीसदी है। उन्होंने कहा-मेरी सरकार ने घोषणा की कि भारत आने वाले सालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का खात्मा कर देगा। मेरे विचार में समय आ चुका है, जब सारी दुनिया को सिंगल यूज़ प्लास्टिक को 'बाय बाय' कह देना चाहिए। मुझे यह बताते हुए खुशी महसूस हो रही है कि भारत लैंड रीस्टोरेशन स्ट्रेटेजी विकसित करने में सभी मित्र देशों की मदद करने के लिए तैयार है।
#WATCH PM Modi addressing the 14th Conference of Parties (COP14) to United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) in Greater Noida,UP. https://t.co/THhldC9IQ3





























