ऊर्जा मंत्री ने गाकर दिया स्वच्छता का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहीम प्लास्टिक मुक्त को सफल बनाने के लिए सोमवार को उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने मथुरा (Mathura) में जन जागरूकता रैली निकाली और स्वच्छता ही सेवा का सन्देश दिया | शर्मा ने मथुरा को सुंदर और सेहतमंद बनाने के लिए लोगों इसे आस-पड़ोस की सफाई के लिए सप्ताह में 2 दिन श्रमदान देने की अपील की | ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को मथुरा-वृंदावन सहित समूचे ब्रज को पॉलिथिन मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ जन जागरूकता रैली के जरिए पैदल घूम-घूमकर सदेश दिया |
ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में भूतेश्वर के जलकल कंपाउंड से सौंख रोड बिजली घर, कृष्णानगर चौराहा और कृष्णानगर बाजार होते हुए गोवर्धन चौराहा तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों से ब्रज को प्लास्टिक पॉलीथिन मुक्त बनाने की अपील की | मीडिया को संबोधित हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस अभियान की शुरूआत की है उसे हम सबको आगे बढ़ाना है | अपने महानगर को प्लास्टिक तथा गंदगी मुक्त करना है |
छात्रों को इस लिए समाज में जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी | उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा सहित समूजे बृज मण्डल को स्वच्छ, सुंदर व सेहतमंद बनाने के लिए सभी से अपने आस-पड़ोस की स्वच्छता के लिए हर हफ्ते 2 घंटे और साल में 100 घंटे के श्रमदान करने का संकल्प लेना चाहिए |





























