Headline



कोर्ट: चिदंबरम को 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में रहना होगा

Medhaj News 5 Sep 19 , 06:01:39 Governance

आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है | कोर्ट के आदेश के बाद चिदंबरम को 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में रहना होगा | कोर्ट के फैसले के बाद चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने पूर्व वित्त मंत्री को जेल में अलग सेल में रखने की मांग की थी |





तिहाड़ प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक चिदंबरन जब तिहाड़ जाएंगे तो उन्हें आम कैदी की तरह की जेल में रखा जाएगा | तिहाड़ प्रशासन कोर्ट आर्डर का इंतजार कर रहा है | जिसके बाद तय होगा की उन्हें तिहाड़ जेल के किस वार्ड में रखा जाएगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?