बिहारः लोकसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया है | शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की | अमित शाह ने इस मुलाकात के बाद बताया कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने आगामी 2109 के लोकसभा चुनाव बराबर सीटों पर लड़ने का फैसला किया है |
मुख्यममंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए। इसके बाद शाम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस मुलाकात का एजेंडा राजग में सीट शेयरिंग ही था। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीट शेयरिंग अंतिम दौर में है। संवाददाता सम्मेलन में बड़ा एेलान यह हुआ कि भाजपा व जदयू समान सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।संवाददाता सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि बिहार में राजग बड़ी ताकत बनकर उभेरगा।
पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'मैं नहीं हम' ऐप
बिहार में जदयू व भाजपा की सीटों की संख्या समान होगी। गठबंधन के अन्य साथियों के लिए भी सम्मानजनक सीटें रहेंगी। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने स्पष्ट किया कि रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा सहित सभी घटक दल एकजुट हैं।संवाददाता सम्मेलन में नीतीश कुमार ने कहा कि सीटों को लेकर लगभग सारी बातचीत हो चुकी है। जो कुछ बातें शेष हैं, उनपर बातचीत भी अंतिम दौर में है। पहले सीटों की संख्या तय हो जाएगी, फिर यह तय होगा कि कौन कहां से लड़ेगा।





