अनुभवी खिलाड़ी ने अपना अनुभव दिखाया और युवा खिलाड़ी को मात दी

Medhaj News 27 Aug 19 , 06:01:39 Sports

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) से संघर्ष कर मुकाबला हारने वाले सुमित नागल (Sumit Nagal) ने कहा कि पांच बार के यूएस ओपन (US Open) चैंपियन फेडरर के खिलाफ उनके ग्रैंड स्‍लैम डेब्यू की एक अलग कहानी होती, अगर वह एक और सेट या इससे ज्यादा जीत लेते | पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर ने नागल को यूएस ओपन के पहले राउंड में 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से मात दी | भारत के युवा खिलाड़ी ने फेडरर को पहले सेट में मात दी थी, लेकिन जल्द ही अनुभवी खिलाड़ी ने अपना अनुभव दिखाया और युवा खिलाड़ी के खिलाफ अगले तीन सेट अपने नाम कर लिए | 22 साल के नागल ने कहा कि य‌दि वह एक और सेट या उससे अधिक जीत जाते तो एक अच्छी कहानी होती |





उन्होंने कहा कि वह सामने वाले पर दबाव बनाना पसंद करते हैं | आप नहीं जानते कि किस तरह का शॉट होगा | आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि वापस से गेंद कहां से आएगी | जीत के बाद फेडरर ने कहा था कि उनके लिए पहला सेट काफी मुश्किल रहा था | नागल काफी अच्छा खेल रहे थे | फेडरर ने कहा कि वह काफी गेंदों पर चूक गए थे | उन्होंने काफी असहज गलतियां भी की | फेडरर ने नागल की तारीफ करते हुए कहा कि उनका करियर शानदार होगा. उन्होंने कहा कि इस खेल में निरंतरता बनाए रखना जरूरी होता है और नागल ने इसमें अच्छा किया | पहला सेट जीतने के अलावा बाकी के तीनों सेटों में भी नागल ने फेडरर को काफी परेशान किया और गलतियां करने पर मजबूर कर दिया | आप को बता दे की नागल ने यूएस ओपन से डेब्यू किया और उनकी रैंकिंग 190 की है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl