टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली बने नंबर 1, बुमराह का भी दिखा दबदबा

Medhaj News 27 Aug 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में भारतीय बल्लेबाजों में शीर्ष स्‍थान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की बादशाहत कायम है। दूसरे स्‍थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी जगह बरकरार रखी है। हालांकि दोनों के बीच काफी कम फासला है। वहीं श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी स्थिति बेहतर की है। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी 11वें से आगे बढ़कर दसवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।





भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और इंग्लैंड (England) के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बड़ी छलांग लगाई है। जसप्रीत बुमराह ने जहां वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की जीत में दूसरी पारी में महज 7 रन देकर पांच विकेट लिए, वहीं स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट (Ashes Test) में टीम को एक विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई। स्टोक्स ने इस मैच में नाबाद 135 रन बनाए और दसवें विकेट के लिए जैक लीच के साथ 76 रनों की साझेदारी में से अकेले ही 74 रन बनाए। इस मैच में स्टोक्स ने चार विकेट भी लिए थे। जिसकी बदौलत इंग्लैंड लगभग हारा हुआ एशेज टेस्ट जीत गया। बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप में टीम को जीत का स्वाद चखा चुके है।





फ़िलहाल लगता नहीं कि यह खिलाडी अभी रुकने के मूड में है। स्टोक्स हेडिंग्ले टेस्ट के प्रदर्शन की बदौलत ऑलराउंडरों की सूची में जहां चौथे से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में भी वे शीर्ष 15 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. स्टोक्स 13 स्‍थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडरों की सूची में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर शीर्ष स्‍थान पर हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी शीर्ष दस गेंदबाजों में जगह बना ली है। वे सातवें नंबर पर काबिज हैं।




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl