Kumbh 2019

मैक्सवेल के आगे टीम इंडिया पस्त

Medhaj News 28 Feb 19 , 06:01:39 Sports
Glenn_Maxwell.jpg

ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 113) की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 मुकाबला भी अपना नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 7 विकेट से हराया। भारत ने जीत के लिए 191 रनों की चुनौती पेश की। जवाब में ऑस्ट्र्रेलिया ने 19.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 कब्जा कर लिया। विशाखापट्टनम में खेले पहले मैच में मेहमान टीम ने भारत को तीन विकेट से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीतकर 11 साल बाद इतिहास रचा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निराशाजनक आगाज किया। मेहमान टीम ने अपने दो विकेट महज 22 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। मार्कस स्टोयनिस (7) और एरोन फिंच (8) जल्द पवेलियन लौट गए।





इसके बाद मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और टीम को जिताकर ही दम लिया। मैक्सवेल ने दो अहम पार्टनरशिप कीं। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए डार्सी शॉर्ट के साथ 73 जोड़े जबकि तीसरे विकेट के लिए पीटर हैंड्सकोंब के साथ 99 रन की विजयी पार्टनरशिपी की। मैक्सेवन ने 55 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों की मदद से लाजवाब पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। वहीं, हैंड्सकोंब ने 18 गेंदों की 1 चौकी मदद से नाबाद 20 रन बनाए। भारत की ओर से विजय शंकर ने दो और सिद्धार्थ कौल ने एक विकेट झटका। ऐसे में अब भारतीय टीम अगला टी20 इंटरनैशनल मैच वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ही खेलेगी इसलिए यह संभव है कि बेंगलुरू में खेला गया टी20 इंटरनैशनल मैच धोनी के करियर का आखिरी टी20 इंटरनैशनल मुकाबला था। 2006 से टी20 इंटरनैशनल मैचों में खेल रहे 37 बरस के धोनी ने 97 मैचों में 1577 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला वर्ल्ड टी20 टूर्नमेंट जीता था। टी20 लीग आईपीएल में भी इस विकेटकीपर ने जलवा बिखेरा और चेन्नै सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?